पश्चिम बंगाल में हिंसा का चुनाव पर क्या असर होगा?
पश्चिम बंगाल में हिंसा का चुनाव पर क्या असर होगा?
प्रकाशित
पश्चिम बंगाल में 70 हज़ार से ज़्यादा सीटों पर पंचायत चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर देखने को मिला, इस हिंसा में कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है.
ये चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी के भीतर चल रही उठापटक को संभालने की कोशिश भी कर रही हैं.

ऐसे में राज्य में जारी हिंसा और ये तमाम मुद्दे इन चुनावों को कितना प्रभावित करेंगे? देखिए बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली की यह रिपोर्ट. वीडियो एडिटिंगः शिव शंकर चटर्जी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



