ईरान के 'एविन जेल' में कैसे महिलाएं कर रही है विद्रोह की आवाज़ को बुलंद
बीबीसी को ईरान की कुख्यात एविन जेल में टॉर्चर और जान से मारने की धमकियों से डराने के वाक़यों का पता चला है.
साल 2022 में महिलाओं की आज़ादी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार किया गया था.
दूसरों के लिए मिसाल बनने वाली महिलाओं के लिए समर्पित बीबीसी की सीरीज़ 100 विमेन की टीम ने कई विश्वस्नीय स्रोतों के आधार पर ये स्टोरी तैयार की है. जिससे ये पता चलता है कि जेल की दीवारों के पीछे क्या होता है.
इसमें ऐसी महिलाओं के बारे में भी बात हुई है जो खतरे के बावजूद अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहीं उनकी कहानियों को बीबीसी प्रड्यूसर्स ने आवाज़ दी है. कुछ ब्योरे आपको परेशान कर सकते हैं.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



