सर्दी की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं ग़ज़ा के बच्चे
सर्दी की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं ग़ज़ा के बच्चे
प्रकाशित
ग़ज़ा में एक और संकट उभर गया है. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महज़ हफ़्तेभर में ग़ज़ा में 6 बच्चों की सर्दी के कारण मौत हो गई है.
दरअसल भीषण ठंड में भी बेघर हो चुके हज़ारों फ़लस्तीनी टेंट्स में रहने के लिए मजबूर हैं. यूएन का कहना है कि इसराइल की पाबंदियों की वजह से ग़ज़ा में मदद नहीं पहुंचा पा रही है.
इसराइल ने इन आरोपों को ये कहते हुए खारिज़ किया है कि उसने उन चीज़ों को ग़ज़ा में जाने दिया है जिससे सर्दी से बचाव होता है. बीबीसी संवाददाता एमीर नादिर ने दो स्वतंत्र पत्रकारों की मदद से ग़ज़ा में उन परिवारों से मुलाकात की जिनके बच्चों की सर्दी की वजह से जान गई.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



