ब्रिटेन के सैनिकों पर युद्ध अपराध के गंभीर आरोप
ब्रिटेन के सैनिकों पर युद्ध अपराध के गंभीर आरोप
प्रकाशित
ब्रिटेन की सेना में रह चुके कुछ लोगों ने बीबीसी से बातचीत में कहा है कि उन्होंने सेना की स्पेशल फ़ोर्सज़ यूनिट और नेवी की स्पेशल बोट सर्विस में काम करने वाले अपने साथियों के हाथों कई आम लोगों और बच्चों की हत्या होते देखी है.
पहली बार ब्रिटेन की स्पेशल फ़ोर्सेज़ का हिस्सा रह चुके सैनिकों ने इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में निहत्थे, हथकड़ी लगाए, घायल लोगों की हत्याओं का आंखो देखा ब्योरा बताया है. इसे लेकर एक सार्वजनिक जांच चल रही है.
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जिसके भी पास इससे जुड़े सबूत हों, वो उनसे संपर्क करे. देखिए ये रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



