अमेरिका के हमले के बाद ईरान के पास क्या हैं विकल्प?

वीडियो कैप्शन, अमेरिका के हमले के बाद ईरान के पास क्या हैं विकल्प?
अमेरिका के हमले के बाद ईरान के पास क्या हैं विकल्प?
प्रकाशित

ईरान पर हुए हमलों ने उसके इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ साथ उसकी अर्थव्यवस्था को भी नुक़सान पहुंचाया है. अपने परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान अब पलटवार की तैयारी में है.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि उनके देश को धमकाया नहीं जा सकता और अमेरिका को इस हमले का जवाब ज़रूर मिलेगा. लेकिन जवाबी कार्रवाई के साथ ही ईरान पर और अमेरिकी हमलों का ख़तरा भी बढ़ेगा.

ईरान के लोगों में फिलहाल असंतोष है. ईरानी शासन को देश के लोगों का भरोसा और सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

तो ईरान का अब अगला कदम क्या हो सकता है, ईरान की सरकार के सामने क्या क्या विकल्प हैं, देखिए बीबीसी संवाददाता सियॉवश अर्दलॉन की इस रिपोर्ट में.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)