You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अफ़ग़ानिस्तान: अचानक आया सैलाब, ग़ायब हो गए मकान
दुनिया में कहीं बेमौसम बरसात तबाही मचा रही है तो कई इलाक़े भयंकर सूखे की मार झेल रहे हैं. माना जा रहा है कि ये सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है.
ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है अफ़गा़निस्तान में. पहले से ही मुसीबतें झेल रहे इस मुल्क़ के कुछ इलाक़ों में अचानक आई बाढ़ से कई जानें गई हैं.
लेकिन अभी भी मुसीबत टली नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक़, मौसम अभी और क़हर बरपा सकता है.
बीबीसी संवाददाता कैलिन डेविस उन सुदूर इलाकों में पहुंची, जहां बाढ़ का असर हुआ है. देखिए अफ़ग़ानिस्तान के बग़लान से उनकी रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)