हिमाचल प्रदेश: विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त के आरोपों पर बोले बीजेपी नेता विपिन सिंह परमार

हिमाचल प्रदेश: विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त के आरोपों पर बोले बीजेपी नेता विपिन सिंह परमार
प्रकाशित

हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट पर बीजेपी के नेता विपिन सिंह परमार से ख़ास बातचीत.

हिमाचल प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट में भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लग रहे हैं कि उसने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को गिराने के साज़िश की है. वहीं भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है और साथ ही कहा है कि कांग्रेस के छह विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए भाजपा का साथ दिया है.

भाजपा का ये भी कहना है कि मौजूदा संकट के लिए कांग्रेस ज़िम्मेदार है. क्या हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है? विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त के आरोपों पर पार्टी का क्या कहना है.

बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव ने इन सब विषयों पर बात की हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार से. देखिये ये विशेष साक्षात्कार.

कैमरा और एडिटिंग: शाहनवाज़ अहमद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)