ह्यूमन सेल एटलस क्या है और इससे इंसानों को क्या फ़ायदा होगा

ह्यूमन सेल एटलस क्या है और इससे इंसानों को क्या फ़ायदा होगा
प्रकाशित

इंसानों ने शुरुआत से ही दुनिया को समझने के लिए नक्शे बनाने शुरू कर दिए थे. नदी, पहाड़ और यहां तक कि ब्रह्मांड की सटीक तस्वीर समझने के लिए वैज्ञानिक नक्शे बनाते रहे हैं.

लेकिन बीते कुछ दशकों से वैज्ञानिक मानव ढांचे को सटीक तरह से समझने के लिए नक्शे बना रहे हैं.

1990 में छह देशों के वैज्ञानिकों ने मानव जीन कैसे काम करते हैं, इसे समझने के लिए 'ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट' शुरू किया था.

लगभग दस साल में ही उन्होंने कई कामयाबियां हासिल कीं. उनके प्रोजेक्ट से मिली जानकारियों का इस्तेमाल चिकित्सा क्षेत्र में किया जाने लगा. लेकिन कई अनसुलझे सवाल अभी भी मौजूद हैं, सेल कैसे बनते हैं, कैसे काम करते हैं. इस हफ़्ते दुनिया जहान में इसी बात की पड़ताल कि ह्यूमन सेल एटलस क्या है?

प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा

प्रोड्यूसर: अनीश अहलूवालिया

ऑडियो मिक्सिंग: तिलक राज

मोशन ग्राफ़िक: परवाज़ लोन

वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)