मध्य प्रदेश: ICU में भर्ती दो नवजातों की मौत क्या चूहों के काटने के कारण हुई?

मध्य प्रदेश: ICU में भर्ती दो नवजातों की मौत क्या चूहों के काटने के कारण हुई?
प्रकाशित

इधर-उधर भागते चूहे. कभी फ़र्श पर, कभी मरीज़ के बिस्तर पर. वो भी राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में. ये चिंता के साथ-साथ डराता भी है.

ये मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंत राव अस्पताल है.

यहां आने वाले मरीज़ों और उनके साथ आने वाले बताते हैं कि अस्पताल में चूहों का इधर-उधर भागना बहुत ही नॉर्मल हैं लेकिन ये मुद्दा अभी इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि आरोप लग रहे हैं कि इन चूहों के काटने के बाद दो नवजातों की मौत हो गई.

ये नवजात ICU में भर्ती थे.

रिपोर्ट: विष्णुकांत तिवारी

वीडियो: समीर ख़ान

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)