कनाडाई प्रधानमंत्री पद की दावेवार रूबी ढल्ला पीएम मोदी के लिए क्या बोलीं?

कनाडाई प्रधानमंत्री पद की दावेवार रूबी ढल्ला पीएम मोदी के लिए क्या बोलीं?
प्रकाशित

कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफ़े के बाद नए प्रधानमंत्री का इंतज़ार है.

बाकी लोगों के साथ-साथ रूबी ढल्ला ने भी कनाडा में पीएम पद की दावेवारी पेश की है.

रूबी ढल्ला तीन बार कनाडा की सांसद रह चुकी हैं.

वो एक सफल बिज़नेस वुमन, मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर हैं.

रूबी ढल्ला गैर-कानूनी प्रवास पर खुल कर बोलती रही हैं, जिसकी वजह से कई लोग उन्हें 'फीमेल डोनाल्ड ट्रंप' भी कहते हैं.

रूबी ढल्ला ने गैर कानूनी प्रवास, हरदीप सिंह निज्जर केस और जस्टिन ट्रू़डो के कार्यकाल की कमियों पर बात की.

उन्होंने पीएम मोदी के साथ उनकी मुलाकात का किस्सा भी साझा किया और उस वाकये के बारे में भी बताया जब महज़ 10 साल की उम्र में उन्होंने मरहूम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पत्र लिखा था.

देखिए रूबी ढल्ला के साथ बीबीसी संवाददाता तनीषा चौहान की ये ख़ास बातचीत.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़ रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)