यूक्रेनी हमलों के बाद रूस ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी
यूक्रेनी हमलों के बाद रूस ने पश्चिमी देशों को दी चेतावनी
प्रकाशित
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष और तेज़ होता जा रहा है.
पहले तो यूक्रेन ने अमेरिका और ब्रिटेन से मिली लॉन्ग रेंज मिसाइलों से रूस में हमले किए और अब रूस ने भी एक नई मिसाइल से जवाब दिया है.
अमेरिका की अगुवाई वाले पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नेटो ने कहा है कि ये इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल थी. नेटो का कहना है कि यूक्रेन के सहयोगी उसकी मदद करना जारी रखेंगे.
मगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को सीधी चेतावनी दी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



