You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जापान ने चांद पर अब क्या कमाल कर दिया
जापान का SLIM स्पेसक्राफ़्ट चांद पर उतरने के एक सप्ताह से ज़्यादा वक़्त बीतने के बाद दोबारा जीवित हो गया है. जापानी अंतरिक्ष एजेंसी (JAXA) का कहना है कि स्पेसक्राफ़्ट दोबारा पावर जनरेट कर सकता है. इसकी वजह है सूरज की रोशनी की दिशा में बदलाव आना.
चांद पर उतरने के बाद SLIM के दो प्रमुख इंजन में से एक का थ्रस्ट बंद हो गया था. इस प्रोब के सोलर पैनल का एंगल सही नहीं था और तुरंत आधार पर पावर जनरेट करने में असमर्थ रहा. JAXA ने कहा है कि SLIM ने चांद की सतह पर पत्थरों के संयोजन का विश्लेषण शुरू कर दिया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)