COVER STORY: बाइडन की उम्मीदवारी पर उठते सवाल
अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन एक ऐसी शख़्सियत हैं जिन्होंने चार साल पहले हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराकर उन्हें दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से रोक दिया था.
अब जो बाइडन नवंबर में होने जा रहे चुनावों के लिए फिर से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हैं.
जो बाइडन ने जब से डोनाल्ड ट्रंप के सामने टीवी डिबेट के दौरान कमज़ोर प्रदर्शन किया, तभी से उन पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव बनता जा रहा है.
लेकिन अब नेटो के एक सम्मेलन में उन्होंने ज़ोरदार भाषण दिया और अपने सहयोगियों को यह संदेश देने की कोशिश की कि वो राष्ट्रपति का पदभार संभालने के लिए पूरी तरह फिट हैं.
81 साल के बाइडन क्या अपनी छवि बदलने की कोशिश में कामयाब हो पाएंगे?
देखिए आज की कवर स्टोरी में
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



