You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रूस के ख़िलाफ़ यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने उठाया कौन सा बड़ा क़दम
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल चंद हफ़्तों में पूरा हो जाएगा और जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनेंगे. ट्रंप कहते रहे हैं कि वो सबसे पहले रूस और यूक्रेन जंग को ख़त्म करवाएंगे.
ये चर्चा हो ही रही थी कि ट्रंप ये करेंगे कैसे लेकिन उससे पहले ही बाइडन ने विदेश नीति में बड़ा बदलाव कर यूक्रेन को अमेरिकी मिसाइलों से रूस के अंदरूनी इलाकों पर हमला करने की इजाज़त दे दी है.
फ़रवरी 2022 से जंग जारी है. अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देश तभी से यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं. मगर शर्त ये है कि वो इन हथियारों का इस्तेमाल अपने बचाव में ही कर सकता है.
मगर अब अमेरिका ने इस नियम को बदल दिया है. अमेरिकी मिसाइलों से रूस के अंदर हमले की इजाज़त मिलने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि ये मिसाइलें अब ख़ुद बोलेंगी.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)