राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने क्या कहा

वीडियो कैप्शन, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने क्या कहा
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी ने क्या कहा
प्रकाशित

इस्लामिक और मुस्लिम बहुल देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन यानी ओआईसी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की निंदा की है. ओआईसी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "भारतीय शहर अयोध्या में जिस जगह पर पहले बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं 'राम मंदिर' का निर्माण और इसकी प्राण प्रतिष्ठा गंभीर चिंता का विषय है."

राम मंदिर

इमेज स्रोत, Getty Images

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में राजनीति और बॉलीवुड के जाने-माने चेहरों से लेकर बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद, 23 जनवरी को ओआईसी ने मस्जिद की जगह पर राम मंदिर बनाए जाने की निंदा की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)