कोलकाता बलात्कार और हत्या मामला: कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ?

वीडियो कैप्शन, कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
कोलकाता बलात्कार और हत्या मामला: कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ?
प्रकाशित

आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में अदालत ने अभियुक्त संजय राय को दोषी पाया है.

अदालत सोमवार को इस मामले में सज़ा सुनाएगी.

पिछले साल अगस्त में हुई इस घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल में एक जन आक्रोश को जन्म दिया था.

साल 2024 की 9 अगस्त को 31 साल की एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल के कॉन्फ़्रेंस रूम में शव मिला था.

जांच में पता चला कि महिला डॉक्टर का पहले बलात्कार किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी.

इस मामले में वीडियो में ज़्यादा जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.

कैमराः रुबाइयत बिस्वास

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)