आईसीसी वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल की लाइव ऑडियो कमेंट्री सुनें बीबीसी न्यूज़ हिन्दी पर

इमेज स्रोत, Getty Images
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप का ख़िताब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया. रविवार को फ़ाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया.
लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.
इंग्लैंड ने 20 ओवर में 150 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.
पहले सेमीफ़ाइनल में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इंडीज़ को आठ विकेट से हरा दिया. वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रनों से हरा दिया.
दोनों सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मैच के रोमांच को भी बीबीसी हिन्दी ने ख़ास ऑडियो कमेंट्री के ज़रिए आप तक पहुंचाया.
इस पूरे मैच की कमेंट्री बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की वेबसाइट के अलावा यू-ट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं.
मैच के पल-पल का हाल बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के सौजन्य से आप तक पहुँचेगा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.




















