पाकिस्तान की तरफ़ से होने वाली गोलाबारी के बाद कुपवाड़ा में कैसे हालात?
पाकिस्तान की तरफ़ से होने वाली गोलाबारी के बाद कुपवाड़ा में कैसे हालात?
प्रकाशित
भारतीय अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में उधमपुर, कश्मीर के कई इलाकों और पंजाब के पठानकोट में दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिन्हें निष्प्रभावी कर दिया गया.
पाकिस्तान ने भारत द्वारा लगाए गए इन आरोपों का खंडन किया है.
गुरुवार देर रात भारतीय सैन्य प्रवक्ता ने एक बयान में दावा किया कि पाकिस्तान ने 16 भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों पर रॉकेट और मिसाइलों से हमला किया, जिन्हें आधुनिक उपकरणों की मदद से निष्प्रभावी कर दिया गया.
इस बीच कुपवाड़ा में कैसे हालात हैं, जानकारी दे रहे हैं माजिद जहांगीर.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



