एक ऐसा क़ैदी जिसने अपना केस ख़ुद लड़ा और जीता

एक ऐसा क़ैदी जिसने अपना केस ख़ुद लड़ा और जीता
प्रकाशित

तारीख थी 23 सितंबर 2023. उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर की ज़िला एवं सत्र न्यायालय में अन्य दिनों की तुलना में माहौल कुछ अलग था. एक मामले में अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार था. इस केस पर वहां मौजूद एक अभियुक्त की बची हुई ज़िंदगी दांव पर लगी थी. ये थे लगभग तीस साल के अमित चौधरी.

वो क़त्ल के एक मामले में अभियुक्त थे और अपने केस की पैरवी यानी वकालत ख़ुद ही कर रहे थे. फै़सला आया तो अमित चौधरी ने राहत की सांस ली. अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. अब इस केस में की गई अपील पर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. अभियोजन पक्ष के वकील का कहना है कि अब केस हाई कोर्ट में चलेगा.

वीडियो: शहबाज़ अनवर, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)