बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा, क्या बोला उनका परिवार?
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार को पाकिस्तान ने भारत को सौंपा, क्या बोला उनका परिवार?
प्रकाशित
पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ़ के जवान पूर्णम कुमार को भारत को सौंप दिया है.
उन्हें पंजाब में अटारी बॉर्डर पर 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था. तभी से वो पाकिस्तान की हिरासत में थे.
बुधवार को बीएसएफ़ ने एक बयान जारी कर कहा कि ये हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया है.
बीबीसी ने पूर्णम कुमार के परिवार से बातचीत की है. उनकी पत्नी और पिता ने बताया कि ये दिन उनके लिए कितने मुश्किल रहे.
रिपोर्ट: सलमान रावी
शूट एडिट: रुबाइयत बिस्वास
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



