लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नीट पर बोल रहे राहुल गांधी को बीच में क्यों टोका
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नीट पर बोल रहे राहुल गांधी को बीच में क्यों टोका
प्रकाशित
शुक्रवार को शुरू हुई लोकसभा की कार्यवाही एक जुलाई तक स्थगित कर दी गई.

इमेज स्रोत, ANI
लोकसभा की कार्यवाही एक जुलाई तक स्थगित कर दी गई. विपक्ष ने मांग की थी कि देश में चल रहे नीट विवाद को लेकर चर्चा की जाए और एक साझा संदेश देश के छात्रों को दिया जाए.
राहुल गांधी ने जैसे ही अपनी बात कहनी शुरू की, वैसे ही उनका माइक बंद कर दिया गया, जिसके बाद सदन में शोर होने लगा. ओम बिरला ने कहा कि ये पहले ही बताया गया था कि स्थगन प्रस्ताव और शून्यकाल, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान नहीं चलेंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



