कुंभ में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने जारी किए हताहतों के आंकड़े, और क्या बताया?

कुंभ में हुई भगदड़ के बाद प्रशासन ने जारी किए हताहतों के आंकड़े, और क्या बताया?
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात तक़रीबन डेढ़ बजे एक घाट पर भगदड़ मची, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है.

इस हादसे में दर्जनों ज़ख़्मी भी हुए हैं.

प्रशासन ने शाम तक मौतों की संख्या के बारे में कोई बयान नहीं दिया था.

बाद में डीआईजी, महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र वैभव कृष्ण ने शाम को मीडिया से मुख़ातिब हुए और बताया कि, "महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 25 की पहचान हो गई है. 60 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. "

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)