क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सात भारत लौटे

वीडियो कैप्शन, क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सात भारत भी लौटे
क़तर की जेल में बंद भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी हुए रिहा, सात भारत लौटे
प्रकाशित

क़तर की जेल में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिकों को रिहा कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में प्रेस रिलीज़ जारी की है.

क़तर

इमेज स्रोत, ANI

विदेश मंत्रालय ने बताया है, "भारत सरकार उन आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है जो दाहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम कर रहे थे और जो क़तर में हिरासत में थे. आठ में से सात भारत भी लौट चुके हैं. हम क़तर के अमीर की ओर से लिए गए इन नागरिकों की रिहाई और घर वापस आने देने के फ़ैसले का स्वागत करते हैं."

रिपोर्ट: टीम बीबीसी

आवाज़: मोहम्मद शाहिद

वीडियो: देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)