You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जम्मू-कश्मीर में इंजीनियर रशीद की पार्टी बनेगी किंगमेकर, उनके बेटे ने क्या कहा?
हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से इंजीनियर रशीद के नाम से मशहूर अब्दुल रशीद शेख़ ने बड़ी जीत दर्ज की.
इस जीत की चर्चा इसलिए भी रही क्योंकि इंजीनियर रशीद पिछले पांच साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं और इसके बावजूद वो जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीपल्स कान्फ्रेंस के सज्जाद लोन को वोटों के बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहे.
इंजीनियर रशीद को 'आतंकवाद की फ़ंडिंग' के आरोप में यूएपीए के तहत साल 2019 में गिरफ़्तार किया गया था और इस समय वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने 2013 में अपनी पार्टी बनाई और उसका नाम रखा- अवामी इत्तेहाद पार्टी.
इस जीत का सेहरा इंजीनियर रशीद के बेटे अबरार रशीद के सिर बंधा क्योंकि इंजीनियर रशीद की ग़ैर-मौजूदगी में अबरार ने ही उनका सारा चुनावी प्रचार संभाला था. जम्मू-कश्मीर में अब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इंजीनियर रशीद की अवामी इत्तेहाद पार्टी एक बार फिर मैदान में है.
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के हालात कैसे हैं? अवामी इत्तेहाद पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है? क्या ये पार्टी चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर में किंगमेकर बनकर उभर सकती है?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित