नेतन्याहू की गिरफ़्तारी क्या संभव है?

नेतन्याहू की गिरफ़्तारी क्या संभव है?
प्रकाशित

हमास ने बीते साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला किया था.

ये ऐसा अपराध था जिसमें बड़ी संख्या में आम लोगों को निशाना बनाया गया और कइयों को बंधक बना लिया गया. इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा में जवाबी कार्रवाई शुरू की.

इसराइल कहता है कि वो कोशिश करता है कि आम लोगों को नुक़सान न पहुंचे.

मगर अंतरराष्ट्रीय अदालतों में उसके नेताओं को युद्ध अपराध समेत कई गंभीर अपराधों का सामना करना पड़ रहा है. अब तो उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी के वॉरन्ट भी जारी हुए हैं.

क्या इसका कुछ असर पड़ेगा. इसी की बात कवर स्टोरी में.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)