पंजाब के ये लड़के कैसे दूर कर रहे हैं बुज़ुर्गों का अकेलापन
पंजाब के ये लड़के कैसे दूर कर रहे हैं बुज़ुर्गों का अकेलापन
प्रकाशित
पंजाब के भटिंडा के ये नौजवान एक ख़ास मिशन पर हैं. ये युवा राजिंदर सिंह और सुरिंदर कौर की शादी की 45वीं सालगिरह मनाने के लिए जुटे हैं. ताकि ये बुजुर्ग जोड़ा अपने इस बेहद ख़ास दिन पर अकेला महसूस ना करें.

इन तीन युवाओं ने मिलकर एक ग्रुप बनाया है, जिसका नाम आड़ी-आड़ी है. ये ग्रुप उन बुज़ुर्ग लोगों से मिलता है, जो अकेले रहते हैं और उनके साथ वक़्त बिताता है.
रिपोर्ट: गगनदीप सिंह
शूट: राकेश कुमार
एडिट: राजन पपनेजा
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



