नेपाल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत

नेपाल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोगों की मौत
प्रकाशित

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया.

यहां के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर सौर्य एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया.

विमान में सवार 18 लोगों की मौत हो गई जबकि पायलट को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इस बारे में सिविल एविएशन अथॉरिटी ने जानकारी दी है.

इस विमान में सौर्य एयरलाइंस कंपनी के ही 17 कर्मचारियों समेत क्रू के सदस्य सवार थे.

एयरलाइन कंपनी के अधिकारी ने बीबीसी नेपाली सेवा से कहा कि ये विमान मेंटेनेंस में था.

इस विमान ने सुबह साढ़े 11 बजे काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)