You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मेंढकों से कमाल का लगाव रखने वाली महिला
ब्रिटेन में वसंत ऋतु में टोड्स का माइग्रेशन शुरू हो जाता है. वो अपने ब्रीडिंग ग्राउंड यानी तालाबों के पास जाते हैं.
मगर इन नन्हें जीवों के लिए ये रास्ता काफ़ी ख़तरनाक होता है क्योंकि सड़कों पर तेज़ रफ़्तार गाड़ियां होती हैं.
इसी वजह से पिछले पच्चीस साल से नॉटिंघमशायर में एक सड़क पूरी तरह बंद कर दी जाती है, ताकि ये टोड्स सड़क को आसानी से पार कर सकें.
माना जाता है कि इस तरह से सड़क का बंद होना, दुनिया में अपनी तरह का पहला वाक्या है और ऐसा हुआ एक महिला की बदौलत.
देखिए उनकी कहानी, बीबीसी संवाददाता एमिली एंडरसन की इस रिपोर्ट में.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)