मुजफ़्फ़रनगर सीट और आरएलडी से गठबंधन पर क्या बोले संजीव बालियान

वीडियो कैप्शन, मुजफ़्फ़रनगर सीट और आरएलडी से गठबंधन पर क्या बोले संजीव बालियान
मुजफ़्फ़रनगर सीट और आरएलडी से गठबंधन पर क्या बोले संजीव बालियान
प्रकाशित

संजीव बालियान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाने-पहचाने नेता हैं. क़रीब दस साल पहले इस इलाके ने बड़े पैमाने पर हिंदू-मुसलमान दंगे देखे थे. उस समय कई नेताओं पर भी सवाल उठे थे. उन दंगों को कई साल गुज़र चुके हैं, लेकिन क्या उस समय हिंदू-मुसलमान के बीच खड़ी हुई दीवार गिर चुकी है? इस इलाके में भाजपा और राष्ट्रीय लोकदल आमने-सामने रहा करती थीं, लेकिन अब दोनों दलों ने हाथ मिला लिया है. ऐसे में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य कैसे बनेगा? पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलग राज्य के दर्जे से जुड़ी मांग का क्या हुआ? इन सभी सवालों पर बीबीसी की सर्वप्रिया सांगवान ने भाजपा नेता, मुजफ़्फ़रनगर से पार्टी प्रत्याशी और मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से बातचीत की.

शूट-एडिट: शाहनवाज़ अहमद और रोहित लोहिया

बीजेपी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)