पाकिस्तान में चर्च जलाने की घटना क्या याद दिलाती है?
बीते दिन पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद में कुरान के कथित अपमान की घटना के बाद नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय ईसाई आबादी पर हमला कर दिया.

इमेज स्रोत, Getty Images
बीते दिन पाकिस्तान के फ़ैसलाबाद में कुरान के कथित अपमान की घटना के बाद नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय ईसाई आबादी पर हमला कर दिया. रांवाला तहसील में हो रही हिंसा में वहां के एक चर्च में आग लगा दी गयी. इसके अलावा ईसाई कॉलोनी और इलाके की कुछ सरकारी इमारतों में भी तोड़फोड़ की गई.
पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान मानते है कि भारत और पाकिस्तान में जाति, धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा उस 'ख़ूनी पंजे' से बने घाव का नतीजा है जो दोनों देशों को बंटवारे के दौरान झेलना पड़ा था.
वीडियो: वुसअतुल्लाह ख़ान/शाहनवाज़ अहमद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



