रूसी क़ैद से रिहा हुए यूक्रेनी सैनिक की आपबीती
रूसी क़ैद से रिहा हुए यूक्रेनी सैनिक की आपबीती
प्रकाशित
रूस-यूक्रेन जंग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सीज़फ़ायर की उम्मीद कम होती जा रही है. मगर दोनों देश एक बात पर सहमत हुए हैं, वह है युद्धबंदियों की अदला-बदली. सात हज़ार यूक्रेनी सैनिक अपने घर लौटे हैं.
इसके बदले हज़ारों रूसी सैनिकों को भी रिहा किया गया है. कई मामलों में तो परिवार तक को नहीं पता था कि उनके अपने ज़िंदा भी हैं या नहीं.
बीबीसी संवाददाता शार्लट गैलघर ने हाल ही में रिहा हुए 25 साल के एक यूक्रेनी सैनिक से बात की. वह तीन साल तक रूस की क़ैद में थे. देखिए उनकी ये रिपोर्ट.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.



