दिल्ली के कोचिंग में हुई तीन छात्रों की मौत पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बातें

वीडियो कैप्शन,
दिल्ली के कोचिंग में हुई तीन छात्रों की मौत पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कही ये बातें
प्रकाशित

बीते शनिवार को दिल्ली में एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर गया और तीन छात्रों की मौत हो गई.

घटना के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ओल्ड राजेन्द्र नगर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. धीरे-धीरे ये विरोध दिल्ली के बाकी कोचिंग वाले इलाक़ों में बढ़ रहे हैं. छात्रों की मांग है कि अवैध कोचिंग संस्थानों और घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो.

इस मामले पर बीबीसी संवाददाता अंशुल सिंह ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज से बातचीत की.

शूट-एडिट: शाद मिद्हत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)