संयुक्त राष्ट्र महासभा में चुप रहे, लेकिन बाद में कनाडा पर खुलकर क्या बोले एस जयशंकर?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी अलगाववादी सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा के आरोपों का मंगलवार को जवाब दिया है.

इमेज स्रोत, Getty Images
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी अलगाववादी सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा के आरोपों का मंगलवार को जवाब दिया है. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में थे. पहले माना जा रहा था कि जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में कनाडा को लेकर कुछ बोल सकते हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ.
संयुक्त राष्ट्र में बोलने के बाद जयशंकर ने न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम का संचालन भारत में अमेरिका के राजदूत रह चुके केनेथ जस्टर कर रहे थे. इस कार्यक्रम में जयशंकर बोले कि भारत ने कनाडा से कह दिया है कि ऐसा काम करना सरकार की नीति नहीं है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



