वो वजह, जिनके कारण काश पटेल से विरोधियों को है डर

वीडियो कैप्शन, वो वजह, जिनके कारण काश पटेल से विरोधियों को है डर
वो वजह, जिनके कारण काश पटेल से विरोधियों को है डर
प्रकाशित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के काश पटेल को एफ़बीआई यानी फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन का नया निदेशक नियुक्त किया है.

काश पटेल ने गीता पर हाथ रखकर एफ़बीआई के निदेशक पद की शपथ ली.

ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप के कट्टर समर्थक काश पटेल अमेरिकी फ़ेडरल ब्यूरो में कई तरह के बदलाव कर सकते हैं, जो लंबे समय से उनके निशाने पर रहा है.

काश पटेल को मिली इस नई ज़िम्मेदारी का डेमोक्रेटिक नेताओं ने विरोध किया है. साथ ही दावा किया कि काश ट्रंप के आलोचकों के ख़िलाफ़ बदले की भावना से काम करेंगे.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)