You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
महाराष्ट्र : बस में लगी आग, 25 की मौत, कैसे हुआ ये भीषण हादसा?
महाराष्ट्र : बस में लगी आग, 25 की मौत, कैसे हुआ ये भीषण हादसा?
प्रकाशित
महाराष्ट्र के मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई. इस भीषण हादसे में बस में सवार 33 लोगों में से 25 की मौत हो गई.
हादसे में बचे कुछ यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहे. प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है.
पीएमओ की तरफ़ से बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)