छोटे कद के कारण चर्चा में रहने वाले दिलप्रीत ने कैसे बदला लोगों का नज़रिया?

वीडियो कैप्शन,
छोटे कद के कारण चर्चा में रहने वाले दिलप्रीत ने कैसे बदला लोगों का नज़रिया?
प्रकाशित

एक वक़्त था जब छोटे कद की वजह से 19 साल के दिलप्रीत सिंह का मज़ाक बनाया जाता था, लेकिन अब उन्हें छोटे प्रधान जी और सरदार जी कहकर पुकारा जाता है.

महज़ पांच फ़ीट तीन इंच है दिलप्रीत सिंह की लंबाई
इमेज कैप्शन, महज़ पांच फ़ीट तीन इंच है दिलप्रीत सिंह की लंबाई

पंजाब के पठानकोट में संत आश्रम गुरुद्वारे की मैनेजमेंट कमेटी ने उन्हें सेवादार नियुक्त किया है. महज़ तीन फ़ुट और पांच इंच के दिलप्रीत रोज़ रात के आठ बजे से पहले गुरुद्वारे में काम करते हैं और उसके बाद रात 11 बजे तक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करते हैं.

वो अब मज़ाक का विषय नहीं बल्कि सम्मानजनक व्यक्ति हैं. अब वो गुरुद्वारे के वेतनभोगी कर्मचारी हैं.