विदेशी मदद में कमी से कैसे जूझ रहे देश? चीन उठा रहा मौके का फ़ायदा?- दुनिया जहान
जनवरी 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पदभार संभालने के पहले दिन ही 26 एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए.
इनमें से एक आदेश के अनुसार विदेशों को अमेरिकी आर्थिक सहायता में बदलाव का फ़ैसला किया गया.
अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमेरिका की मुख्य सहायता एजेंसी यूएस एड काम करती है.
हालांकि राष्ट्रपति आदेश में यूएस एड का नाम नहीं लिया गया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप के एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय सहायता योजनाओं पर 90 दिन तक रोक लगा दी गई है, इस दौरान उनकी समीक्षा की जाएगी.
अन्य देश भी अपने आर्थिक सहायता बजट में कटौती कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इस कमी को आखिर कैसे पूरा किया जा रहा है? दुनिया जहान में आज इसी पर बात.
प्रेज़ेंटरः मोहनलाल शर्मा
प्रोडक्शनः काशिफ़ सिद्दीक़ी
ऑडियो मिक्सिंगः तिलकराज भाटिया
वीडियो एडिटिंगः अक्षित गुप्ता
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



