कर्तव्य पथ महिला सैनिकों और कलाकारों ने बांधा समां, दिखाया शौर्य

कर्तव्य पथ महिला सैनिकों और कलाकारों ने बांधा समां, दिखाया शौर्य
प्रकाशित

26 जनवरी 2024 को भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाया.

इस मौक़े पर कर्तव्य पथ पर हुई परेड में देश की सैन्य ताक़त दिखाई दी.

कर्तव्य पथ पर इस साल हुई परेड नारी शक्ति पर आधारित रही.

इस साल के गणतंत्र दिवस का थीम है- ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’

75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे.

पहली बार परेड का आग़ाज़ 100 महिला कलाकारों ने किया. शंख, नादस्वरम और नगाड़े जैसे भारतीय वाद्ययंत्रों से कर्तव्य पथ गूंज उठा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)