You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारत से लेकर गांबिया तक जब बच्चों के लिए ज़हर बन गई दवा
अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को खत्म होते देखने की पीड़ा... अफ़्रीका के देश द गांबिया और जम्मू के रामनगर में 80 से ज़्यादा परिवार इसी पीड़ा से गुज़रे.
अपनी आंखों के सामने अपने बच्चों को खत्म होते देखने की पीड़ा... अफ़्रीका के देश द गांबिया और जम्मू के रामनगर में 80 से ज़्यादा परिवार इसी पीड़ा से गुज़रे. ये परिवार अपने बच्चों की मौत के लिए कथित ज़हरीले कफ़ सिरप को ज़िम्मेदार ठहराते हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी थी कि एक भारतीय कंपनी के बनाए कफ़ सिरप गांबिया में बच्चों की मौत से जुड़े हो सकते हैं, और उनमें अस्वीकार्य मात्रा में diethylene glycol और ethylene glycol है जिनके शरीर में जाने से उल्टी, पेशाब न होना, गुर्दे खराब होने आदि से जान तक जा सकती है.
बीबीसी की टीम द गांबिया और जम्मू पहुंची. दोनो देशों के पीड़ित परिवारों के एक जैसे दुख पर पेश है ये रिपोर्ट.
वीडियोः विनीत खरे और देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)