You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत के बाद इन छात्रों की मुसीबतें और ज़्यादा बढ़ गईं
देश के अलग-अलग हिस्सों से तैयारी करने के लिए आने वाले इन छात्रों को किराये के कमरे लेने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है, उन कमरों के रेट भी बहुत ज़्यादा होते हैं.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में सिविल सेवा की तैयारी करवाने वाले एक कोचिंग संस्थान की बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में बारिश के बाद पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी. इसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों की मुश्किलें भी उजागर होने लगीं.
देश के अलग-अलग हिस्सों से तैयारी करने के लिए आने वाले इन छात्रों को किराये के कमरे लेने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है, उन कमरों के रेट भी बहुत ज़्यादा होते हैं. छात्रों की इन्हीं मुश्किलों को दिखाती बीबीसी की यह रिपोर्ट.
वीडियोः अभिनव गोयल और शाद मिद्हत
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)