ग़ज़ा युद्ध: मिसकैरिज के मामले बढ़े, अस्पतालों का हाल बेहाल
इसराइल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी है. इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू कह चुके हैं कि वो 'हमास के ख़ात्मे' तक रुकने वाले नहीं हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
इसराइल और हमास के बीच सात अक्टूबर से जंग जारी है. इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू कह चुके हैं कि वो हमास के ख़ात्मे तक रुकने वाले नहीं हैं. इस बीच ग़ज़ा में हो रहे इसराइल के लगातार हमलों का सबसे बुरा असर आम लोगों पर पड़ा है. आम लोगों के पास ना तो रोटी है ना छत. जिन लोगों ने ये सोचकर अस्पतालों में शरण ली थी कि वे बच जाएंगे, वो भी अब डरे हुए हैं.
कुछ वीडियो में ग़ज़ा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफ़ा से सैकड़ों लोग भागते दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को यहां के मेडिकल स्टाफ़ ने बताया कि उन्हें अस्पताल छोड़ने के लिए कहा गया है लेकिन इसराइल ने इससे इनकार किया है. वहीं दक्षिणी ग़ज़ा में भी अब हालात बिगड़ रहे हैं. दक्षिणी ग़ज़ा के एक अस्पताल में ज़िंदगी की जंग हर रोज़ मुश्किल होती जा रही है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



