संघर्षविराम का ख़ामियाजा भुगतते कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के फ़लस्तीनी

संघर्षविराम का ख़ामियाजा भुगतते कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के फ़लस्तीनी
प्रकाशित

इसराइली सेना ने क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक ऐसे अभियान की शुरुआत की है जिसे वहां के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू आंतकवाद को मिटाने वाला अभियान बता रहे हैं.

इस अभियान में अब तक कम से कम दस लोगों की जान जा चुकी है. माना जा रहा है कि सेना जेनिन में प्रवेश कर चुकी है.

जेनिन वही जगह है जहां हाल ही में फ़लस्तीनी प्रशासन के सुरक्षाबलों, हमास और इस्लामिक जिहाद गुट के बीच झड़पें हुई थीं.

इन झड़पों के बाद यहूदी सेटलर्स ने वेस्टबैंक के दो फ़लस्तीनी गांवों पर हमले कर दिए.

ये हमले कैसे हुए और वहां रहने वाले फ़लस्तीनी लोग क्या कह रहे हैं? देखिए बीबीसी संवाददाता लूसी विलियम्सन की इस रिपोर्ट में.

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)