दिल्ली में पानी के संकट से जूझती जनता और गर्म होती राजनीति
दिल्ली में पानी के संकट से जूझती जनता और गर्म होती राजनीति
प्रकाशित
दिल्ली के कई इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया.

इमेज स्रोत, Getty Images
दिल्ली के कई इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी का संकट भी खड़ा हो गया. कई इलाक़ों में लोग सुबह से ही डिब्बे और पाइप लेकर पानी के टैंकरों का इंतज़ार करते दिखते हैं.
जैसे ही कोई टैंकर उनके पास पहुंचता है तो उससे पानी भरने के लिए होड़ शुरू हो जाती है.
इस बीच दिल्ली के इस जल संकट पर राजनीति भी खूब गर्मा रही है.
बीबीसी संवाददाता सेराज अली दिल्ली की चाणक्यपुरी के पास स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे और वहां पानी के संकट का सामना कर रहे लोगों के हालात समझने की कोशिश की. देखिए यह रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



