पन्ना जहां हीरा की तलाश में लोग उम्र गुजार देते हैं

वीडियो कैप्शन, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से क़रीब 380 किलोमीटर दूर पन्ना में लोग किस्मत आज़माते हैं
पन्ना जहां हीरा की तलाश में लोग उम्र गुजार देते हैं
प्रकाशित

हीरे की तलाश में जुटे स्वामीदीन जैसे हज़ारों लोग हैं, जो भारत के कोने-कोने से मध्य प्रदेश के इस छोटे से शहर पन्ना में आकर अपनी किस्मत आज़माते हैं.

हीरा यहाँ आए लोगों के लिए सपना, जुनून और नशा है और रातोंरात ज़िंदगी बदलने का ज़रिया है.

भारतीय खान ब्यूरो, भारत सरकार के खान मंत्रालय का एक हिस्सा है. इसकी 2022 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पन्ना में देश के 90 प्रतिशत से अधिक हीरे के भंडार हैं, जिनकी मात्रा 28.597 मिलियन कैरट है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से क़रीब 380 किलोमीटर, इस शहर में हीरे लोगों की जीवनशैली, बातचीत और उम्मीदों का अभिन्न हिस्सा हैं. सुबह होते ही हज़ारों लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़ते हैं हीरे की तलाश में. देखिए ये रिपोर्ट.

वीडियो: विष्णुकांत तिवारी और सिद्धार्थ केजरीवाल

हीरा

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)