पूजा शर्मा: जिन्होंने हज़ारों लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
पूजा शर्मा दिल्ली में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं. वो इसके लिए दिल्ली में एक ग़ैर सरकारी संगठन (एनजीओ) भी चलाती हैं.
पूजा पुलिस और स्थानीय अस्पतालों के संपर्क में रहती हैं और जब कभी भी उनकी ज़रूरत होती है तो वो मौजूद रहती हैं.
वो कहती हैं कि अगर मरने वाला शख्स मुस्लिम है, तो कब्रिस्तान में, ईसाई है तो सिमेट्री हाउस में और अगर हिंदू है तो श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार करती हैं.
पूजा ने अपने भाई की मौत के बाद ये काम शुरू किया.
वो कहती हैं कि 2022 में उनके बड़े भाई की मौत हो गई थी. पिता को उससे सदमा लगा और वो कोमा में चले गए. किसी पुरुष के नहीं होने के कारण उन्हें खुद अपने भाई का अंतिम संस्कार करना पड़ा.
देखिए उनकी कहानी.
वीडियोः शकील अख़्तर, तापस मलिक और रुबाब बतूल
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



