छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस जीती तो क्या भूपेश बघेल ही होंगे सीएम?

वीडियो कैप्शन, छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस जीती तो क्या भूपेश बघेल ही होंगे सीएम?
छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस जीती तो क्या भूपेश बघेल ही होंगे सीएम?
प्रकाशित

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनाव प्रचार 'भूपेश हैं तो भरोसा है' के नारे से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में ये नारा 'कांग्रेस है तो भरोसा है' में बदल गया.

भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर मतदान हो चुका है. नतीजे का इंतज़ार है. कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आप, सीपीआई, सीपीएम के अलावा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी, हमर राज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जैसे राजनीतिक दल मैदान में हैं. कौन सी पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी, ये तो आने वाली तीन दिसंबर को पता चल जाएगा लेकिन क्या कांग्रेस एकबार फिर जीत का दांव लगा सकती है और क्या अगर कांग्रेस जीती तो मौजूदा सीएम भूपेश बघेल ही गद्दी पर बैठेंगे?

सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति और अपने भविष्य पर बीबीसी से ख़ास बात की.

वीडियो: फ़ैसल मोहम्मद अली/ देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)