अमेरिकी गन कंपनियों से लड़ता ये देश - दुनिया जहान
जनवरी 2024 को अमेरिका के बॉस्टन शहर में एक अदालत ने एक ऐसे मुकदमे की सुनवाई को मंज़ूरी दे दी जिसका अमेरिका की कुछ सबसे पुरानी कंपनियों के भविष्य पर गहरा असर पड़ सकता है.
यह मुकदमा हथियार बनाने वाली सात कंपनियों और एक डिस्ट्रीब्यूटर के ख़िलाफ़ है.
इसमें अनोखी बात यह है कि हथियार बनाने वाली कंपनियों के ख़िलाफ़ यह मुकदमा हथियारों का शिकार हुए किसी पीड़ित या उसके रिश्तेदारों ने नहीं किया बल्कि मेक्सिको सरकार ने दायर किया है और इन कंपनियों से दस अरब डॉलर के मुआवज़े की मांग की है.
मेक्सिको सरकार का कहना है कि इन कंपनियों को भलीभांति पता है कि उनके बनाए गए हथियार मेक्सिको के अपराधी गुटों या गैंग्स को मिलते हैं जो देश के कई इलाकों पर नियंत्रण के लिए एक दूसरे के हिंसक संघर्ष में लगे हुए हैं.
कोल्ट्स और स्मिथ एंड वेसन जैसी हथियार बनाने वाली बड़ी कंपनियों ने इन आरोपों का खंडन किया है. इन कंपनियों के पास कानूनी बचाव है कि अगर उनके बनाए गए उत्पादों का इस्तेमाल अपराधों के लिए होता है तो वो ज़िम्मेदार नहीं हैं. मगर शायद इस मुकदमें की दलीलों के ख़िलाफ़ यह बचाव काफ़ी ना हो.
तो इस सप्ताह दुनिया जहान में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या मेक्सिको अमेरिकी गन कंपनियों के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई जीत सकता है?

इमेज स्रोत, Getty Images
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)



