कानपुर की मॉर्चरी में इतने शव पहुंचे कि कम पड़ गई जगह, अधिकारी क्या बोले?

कानपुर की मॉर्चरी में इतने शव पहुंचे कि कम पड़ गई जगह, अधिकारी क्या बोले?
प्रकाशित

पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. कई शहरों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया है.

पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है. कई शहरों में तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया है. कानपुर में भी लगातार गर्मी पड़ रही है. पिछले कुछ दिनों में यहां के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचने वाले शवों की संख्या काफ़ी बढ़ गई है.

बीबीसी हिंदी के लिए रिपोर्ट करते हुए कानपुर से पत्रकार अंकित शुक्ला ने बताया कि शनिवार को यहां 32 अज्ञात लोगों के शव लाए गए. ये शव शहर में अलग अलग जगहों पर मिले थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)