You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किम जोंग-उन से शी जिनपिंग ने डिनर के दौरान क्या कहा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उत्तर कोरिया के दो दिन के दौर पर हैं.
2019 के बाद ये उनका उत्तर कोरिया का पहला आधिकारिक दौरा है.
उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचने पर शी जिनपिंग को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया.
शी और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने बैठक के दौरान अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.
चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक़, शी जिनपिंग ने सोमवार रात एक डिनर प्रोग्राम में कहा कि चीन और उत्तर कोरिया "पहाड़ों और नदियों से जुड़े हुए हैं और उनकी तक़दीर एक ही है."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)