You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
बराक ओबामा के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर तीखा हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि ओबामा जब राष्ट्रपति थे तब कई मुस्लिम देशों पर बमबारी हुई. दरअसल कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ऑफ़िशियल स्टेट विज़िट पर थे इस दौरान बराक ओबामा ने एक इंटरव्यू में कुछ बातें कही थीं.
पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा था कि हिंदू बहुसंख्यक भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात करना अहम है. अगर मेरी मोदी से बात होती तो मेरा तर्क होता कि अगर आप अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा नहीं करते हैं तो मुमकिन है कि भविष्य में भारत में विभाजन बढ़े.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)